सोशल मीडिया पर छाया ये मुर्गा, जानकर हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर छाया ये मुर्गा, जानकर हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर इन दिनों दुनिया का सबसे बड़े मुर्गे ने तहलका मचाया हुआ है। इस मुर्गे का नाम मरकली है, जो यूरोपियन देश कोसोवा के एक पॉल्ट्री फार्म में रहता है।

यह मुर्गा 3 फीट लंबा और 7.7 किलो वजनी है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा मुर्गा माना जा रहा है। इस मुर्गे के मालिक ने बताया कि फिलहाल वह दो मुर्गियों के साथ रह रहा है और उसे काफी अच्छे से ट्रीट किया जाता है। मरकली जिस नस्ल का मुर्गा है, उन्हें ब्रह्मा मुर्गियों के नाम से जाना जाता है।

यह मुर्गियां मूल रूप से चीन से आयात की गई मुर्गियों से अमेरिका में ब्रीड की गई मुर्गियों की एक बड़ी नस्ल है। आमतौर पर ब्रह्मा मुर्गे का वजन 5.5 किलो होता है, लेकिन मरकली उन सबमें सबसे विशाल है। सोशल मीडिया पर जब पहली बार मरकली का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों को लगा कि यह एक फेक वीडियो है, लेकिन बाद में इस मुर्गे की सच्चाई लोगों के सामने आई तो वो हैरत में पड़ गए।

बता दे, मरकली से पहले 1400 किलो की एक विशालकाय गाय ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसे दुनिया की सबसे विशालकाय गाय माना गया, जिसे निकर्स कहा जाता है। इस प्रजाति की गाय ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है।