हरदा अभूतपूर्व बन्द ! सपाक्स ने निकाली विशाल रैली ! कलेक्टर को दिया ज्ञापन !
हरदा।
एससी/एसटी एक्ट के विरोध में सपाक्स ने बन्द का आह्वान किया था। मिली जानकारी में हरदा जिला अभूतपूर्व बन्द रहा है। तहसील स्तर पर बन्द का व्यापक असर देखने को मिला है।
बन्द में किराना व्यापारी, मंडी व्यापारी, सब्जी व्यापारी, फल विक्रेता, लोहा व्यापारी, होटल व्यापारी, चाय पान दुकाने भी बंद रही। सांची/सौरभ दूध सेवा बन्द रही। हरदा के इतिहास में पहली बार शाम 5 बजे तक सफलता पूर्वक बन्द रहा है। आवश्यक सेवा के तहत कुछ मेडिकल स्टोर्स खुले रहे।
स्थानीय नार्मदीय धर्मशाला से एक विशाल रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में सपाक्स से जुड़े लोगों ने भाग लिया। सपाक्स द्वारा अपर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। इस रैली में सवर्ण, पिछड़ा वर्ग सहित मुस्लिम बंधुओ की सहभागिता एकजुटता चर्चा का विषय बनी।
इधर, पुलिस प्रशासन ने इन प्रदर्शन-बन्द को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किये हैं। फिलहाल जहां सपाक्स का बन्द सफल रहा वहीं रैली भी शांति पूर्वक सम्पन्न हुई है।
bhavtarini.com@gmail.com
