अमेरिका में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, 4 घायल
![अमेरिका में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, 4 घायल](https://bhavtarini.com/uploads/images/2019/01/california.jpg)
कैलिफॉर्निया
कैलिफॉर्निया के टॉरेंस में शुक्रवार देर रात गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हालांकि, पुलिस का कहना है घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि हमला आतंकी है या नहीं। कहा जा रहा है कि शूटिंग से पहले वहां एक बड़ा झगड़ा भी हुआ था।
गैबल हाउस बोल में गोलीबारी की यह घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। चार लोगों को गोलियां लगी हैं जिनमें से दो को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है और दो अन्य खुद ही अपना इलाज करा रहे हैं।
कैलिफॉर्निया की टौरेंस पुलिस ने ट्वीट कर कहा, 'हमें गोलीबारी की जानकारी मिली है, जिसमें कुछ लोगों को नुकसान पहुंचा है। मामले की जांच की जा रही है। कृपया उस इलाके से दूर रहें।' बता दें कि टॉरेंस शहर लॉस एंजिलिस से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।