आज होंगे भारत में 32MP फ्रंट कैमरे वाले Oppo Reno 6 सीरीज के फोन लॉन्च
नई दिल्ली
स्मार्टफोन निर्माता Oppo भारत में अपने स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वह आज 14 जुलाई को देश में ओप्पो रेनो 6 (Oppo Reno 6) और ओप्पो रेनो 6 प्रो (Oppo Reno 6 Pro) स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। कंपनी ने एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट निर्धारित किया है जहां वह दोनों स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। ओप्पो ने यह भी खुलासा किया है कि दो स्मार्टफोन्स के साथ वह अपने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स का एक नया कलर वेरिएंट भी लॉन्च करेगी। ओप्पो के इन नए ईयरबड्स का नाम Oppo Enco X रखा है। यह इवेंट आज दोपहर 3 बजे होगा और इसे कंपनी के यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। बता दें कि ओप्पो पहले ही दोनों स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि वह भारत में भी यही वेरिएंट पेश करेगी। इसके साथ ही इन फोन के लॉन्च पहले इनकी कीमत भी लीक हो चुकी हैं।
लॉन्च से पहले विभिन्न ऑनलाइन लीक और अफवाहों के अनुसार यह उम्मीद की जा रही है कि कंपनी ओप्पो रेनो 6 प्रो की कीमत 40,000 रुपये के आस पास हो सकती है। वहीं ओप्पो रेनो 6 की कीमत 32,000 रुपये हो सकती है। बता दें कि कल ही Satzomake Unbox नाम के Youtube चैनल पर एक कथित अनबॉक्सिंग वीडियो लाइव हो गई है जिससे Oppo Reno 6 Pro Price in India की जानकारी मिली है। इसके अनुसार, भारत में ओप्पो रेनो 6 प्रो के 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट का दाम 46,990 रुपये है। बता दें कि आमतौर पर वास्तविक सेलिंग प्राइस से कुछ हजार रुपये अधिक ही होती हैं तो ऐसे में संभावना है कि भारत में ओप्पो रेनो 6 प्रो के 12 जीबी रैम और 256 जीबी मॉडल की कीमत 42,999 रुपये हो सकती है। Reno 6 सीरीज के लिए Flipkart पर एक टीजर पेज भी तैयार किया गया है। जिससे ये साफ़ है नो 6 और ओप्पो रेनो 6 प्रो दोनों ही हैंडसेट फ्लिपकार्ट पर बेचे जाएंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 