इन प्राइवेट अस्पतालों में लगेगी कोरोना वैक्सीन
नई दिल्ली
भारत में आज से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस चरण में सोमवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना का टीका लगवाया है। आज सुबह करीब 7 बजे के आस-पास पीएम मोदी ने एम्स में वैक्सीनेशन करवाया। इस बात की जानकारी खुद पीएम ने ही ट्वीट पर दी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि कोरोना वायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूती देने में जिस तेजी से हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने काम किया है वो उल्लेखनीय है। जो लोग वैक्सीन लेने योग्य हैं मैं उन सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील करता हूं।
इसके अलावा 45 साल से ज्यादा उम्र के उन लोगों को भी वैक्सीन मिलेगी, जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। इसके लिए सरकार ने COWIN 2.0 पोर्टल भी लॉन्च किया है तो वहीं इसकी पूरी जानकारी के लिए आप Cowin.Gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं या इसके लिए आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्राइवेट अस्पतालों में भी लगेगी कोरोना वैक्सीन यही नहीं लोग अब प्राइवेट अस्पतालों में भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं। सरकार ने पूरे देश में 20 हजार प्राइवेट अस्पतालों को चिन्हित किया है।एक व्यक्ति को कोरोना टीका की दो खुराक लगवाने के लिए 500 रुपए चुकानी पड़ेगी, इसमें टीके की कीमत 300 रुपए और सुविधा शुल्क 200 रुपए शामिल है।
bhavtarini.com@gmail.com 
