उदगयढ़ में आबकारी विभाग की कार्रवाई
अलिराजपुर
आबकारी विभाग अलीराजपुर ने 11 सितंबर 2018 को जिले के उदयगढ क्षेत्र में अलग अलग स्थानो पर दबिश देकर अवैध शराब विक्रय के 05 प्रकरण कायम कर लगभग 54 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा,16 बोतल बीयर जप्त कर लगभग 150 किलो महुआ लहान नष्ट किया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध मदिरा धारण,परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान’ के तारतम्य में श्री गणेश शंकर मिश्रा कलेक्टर अलीराजपुर के निर्देश पर व नागेश्वर सोनकेशरी सहायक आयुक्त आबकारी, जिला अलीराजपुर के मार्गदर्शन मे जिला आबकारी दल ने उदयगढ में संचालित अवैध शराब दुकानो पर संयुक्त कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में हतरीबाई पति दिलीप नि. उदयगढ के रहवासी मकान से लगभग 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की एवं 8 मटकों मे लगभग 160 किलो महुआ लहान नष्ट किया। मनिषा पति जालम नि. उदयगढ की दुकान से लगभग 16 ली हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गयी। चीमाबाई पति बापू नि. उदयगढ की दुकान से लगभग 18 ली. हाथ भट्टी मदिरा जप्त की। बायपास रोड उदयगढ स्थित राजपुत ढाबे से 05 एम डी के पाव व 04 बोतल बीयर जप्त की। मेहरबाई पति केरम की दुकान से एक पेटी मे 12 बोतल माउण्ट बीयर जप्त की। आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं मे कुल 05 प्रकरण बनाये गए। उक्त कार्यवाही मे जिला आबकारी दल के गंभीर सिंह वास्कले, संजय कुमार कवारे, सुनिल मालवीय, दिनेश सिह चौहान, एवं आबकारी मुख्य आरक्षक अमानुल्ला खान एवं अन्य सशस्त्र बल स्टाफ द्वारा की गयी।
bhavtarini.com@gmail.com

