ऊर्जा मंत्री सिंह 14 जून को करेंगे बिजली आपूर्ति की समीक्षा
भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह 14 जून को दोपहर 2 बजे से मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र के सभी जिलों के अधिकारियों की बैठक में बिजली आपूर्ति की समीक्षा करेंगे। बैठक पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेनिंग सेंटर गोविंदपुरा भोपाल में होगी। ऊर्जा मंत्री सिंह शाम 5:30 बजे पत्रकारों से और 6:30 बजे उच्च दाब उपभोक्ताओं से संवाद भी करेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 