एक योद्धा के रूप में दिखा सैफ अली खान का अवतार, काजोल और अजय देवगन ने रिलीज किया 'तानाजी' का नया पोस्टर

एक योद्धा के रूप में दिखा सैफ अली खान का अवतार, काजोल और अजय देवगन ने रिलीज किया 'तानाजी' का नया पोस्टर

 नई दिल्ली 
अभिनेता अजय देवगन व अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया के जरिए आगामी फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' में सैफ अली खान के योद्धा लुक वाले पोस्टर को साझा किया।

जारी किए गए पोस्टर में सैफ हाथों में तलवार लिए बैठे नजर आ रहे हैं। अजय ने लिखा, उदयभान के दरबार में गलती की माफी नहीं सिर्फ सजा मिलती है, तानाजी द अनसंग वॉरियर, 10 जनवरी 2020 को सिनेमा घरों में, तानाजी द अनसंग वॉरियर ट्रेलर 19 नवंबर को।

'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' में अजय एक बार फिर अपनी पत्नी काजोल के साथ नजर आएंगे। फिल्म में शरद केलकर और पंकज त्रिपाठी भी हैं।