कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपये 

कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपये 

नई दिल्ली 
मध्य रेलवे ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर गर्मी के मौसम में प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ रोकने के लिये महाराष्ट्र के नागपुर और भुसावाल संभागों में कुछ प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि दस मार्च को लिए निर्णय के अनुसार भुसावाल संभागों में नासिक रोड, जलगांव, भुसावाल, बडनेरा, मडगांव, शेगांव, अकोला, अमरावती और खंडवा स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत अब 50 रुपये होगी। नागपुर स्टेशन पर अब प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपये का होगा, जबकि नागपुर संभाग के बेतूल, चंद्रपुर, बल्हारशाह और वर्धा स्टेशनों पर 30 रुपये में प्लेटफॉर्म टिकट मिलेगा। इससे पहले इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम 10 रुपये होते थे।