गरियाबंद के आश्रम में फंदे पर लटकी मिली छात्रा, जांच में जुटी पुलिस
गरियाबंद
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में कक्षा 7वीं की एक छात्रा की खुदकुशी का मामला सामने आया है. जब लोगों ने देखा तो छात्रा आश्रम के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली. जब लोगों ने उसे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. आश्रम सहित आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुकी है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद के कस्तूरबा गांधी आश्रम में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली है. छात्रा आज ही अपने घर से आश्रम के लिए लौटी थी. हॉस्टल के रूम में पंखे से लटकी लाश छात्रा की मिली है. मौके पर कलेक्टर और एसपी भी जांच के लिए पहुंचे. आश्रम में छात्रा के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है. उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्ट मार्टम करा कर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है. पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है.
bhavtarini.com@gmail.com 