गृहमंत्री बाला बच्चन का बयान- दोषी कोई भी हो, कितना ही बड़ा ब्यूरोक्रेट हो, बख्शा नहीं जाएगा
इंदौर
प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन (Home Minister Bala Bachchan) ने कहा है कि हनी ट्रैप (HoneyTrap)मामले के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो कितना भी बड़ा अफसर हो. उन्होंने कहा कि ये मामला कई राज्यों में फैला हुआ है, इसकी एक एक कड़ी को जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) किसी के दबाव में काम नहीं करती. आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होंगे. शिवपुरी (Shivpuri) में दलित बच्चों की हत्या (Dalit Children murder) के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि वो लगातार शिवपुरी एसपी के संपर्क में हैं, किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा.
मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल मचा रहे हनी ट्रैप मामले में गृहमंत्री बाला बच्चन ने बड़ा बयान दिया है. गृह मंत्री ने साफ कर दिया है कि इस मामले में दोषी किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो कितना ही बड़ा ब्यूरोक्रेट हो, आईएएस-आईपीएस अधिकारी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इंदौर पहुंचे प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि हनीट्रैप मामले में एसआईटी की जांच लगातार जारी है. एसआईटी के चीफ संजीव शमी बहुत सक्षम पुलिस अधिकारी हैं. उनके साथ मैं पिछले 9 महीनों से काम रहा हूं. कोई भी एसआईटी की जांच से बच नहीं पाएगा. कानून अपना काम कर रहा है, कमलनाथ सरकार किसी से डरती नहीं है. ये बेहद ही गंभीर मामला है और इस मामले का क्षेत्र बहुत बड़ा है. ये कई राज्यों में फैला हुआ है, इसकी एक एक कड़ी को जोड़ा जाएगा, लेकिन इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. बीजेपी सीबीआई जांच की मांग करती है तो करती रहे, लेकिन हम अपना काम रहे हैं.
गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा एसआईटी की जांच में दूध का दूध का पानी का पानी हो जाएगा. इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो कितना ही बड़ा ब्यूरोक्रेट हो या आईएएस आईपीएस अधिकारी हो. जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में आईएएस आईपीएस अफसरों को बचाने को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि कमलनाथ सरकार किसी के दबाव में काम नहीं करती. आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होंगे.
शिवपुरी में खुले में शौच करने वाले दो बच्चों को पीट पीटकर मारने की घटना पर कहा कि इस मामले में दोषियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मैं खुद शिवपुरी एसपी के संपर्क में हूं, किसी के साथ अन्याय नहीं होगा. इस दौरान उन्होंने झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा भी किया.
bhavtarini.com@gmail.com 
