ग्वालियर में कोरोना की दूसरी लहर की आहट , 66 नए मरीज सामने आये
ग्वालियर
काेराेना की दूसरी लहर की आहट शहर में भी सुनाई देने लगी है। 23 दिन बाद फिर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के आइसीयू काे खाेला गया है, जिसमें एक काेराेना का मरीज भर्ती हाे चुका है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अमले के माथे पर फिर चिंता की लकीरें नजर आने लगी हैं। दूसरी लहर की आहट के बाद तैयारियां फिर से शुरू कर दी गई हैं। जयाराेग्य अस्पताल परिसर स्थित सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक काे काेविड वार्ड बनाया गया है। इसमें बने आइसीयू में शुक्रवार को एक मरीज भर्ती किया गया है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पिछले 10 फरवरी को सुपर स्पेशियलिटी में आखरी मरीज को स्वस्थ्य हाेने पर डिस्चार्ज किया गया था। इसके 23 दिन बाद सुपर स्पेशियलिटी में पांच मार्च काे काेराेना मरीज भर्ती हुआ है। संक्रमितों के साथ अब एक्टिव केस भी बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को 858 लोगों की जांच में 6 संक्रमित पाए गए। जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 16568 हो चुकी है। इनमें से16272 मरीज स्वस्थ्य भी हाे चुके हैं। जबकि 66 मरीज अभी शहर के अस्पतालाें में इलाज ले रहे हैं।
bhavtarini.com@gmail.com

