टेक्नोलॉजी में फेल पटना नगर निगम
पटना
देश भर के नगर निगमों का उनके प्रदर्शन के आधार पर पहली बार केन्द्र सरकार ने रैंकिंग जारी की है। पांच श्रेणियों में पटना को अंक मिले हैं। इसमें योजना बनाने में पटना नगर निगम फर्स्ट डिविजन से पास हुआ है। निगम को सबसे ज्यादा योजना पर 60 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, प्रौद्योगिकी के मामले में नगर निगम फेल हो चुका है। निगम को 20 फीसदी नंबर ही मिले हैं। प्रत्येक श्रेणी में कुल 100-100 अंक थे। आवासन एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार ने गुरुवार को देश भर के 10 लाख से अधिक की आबादी वाले 51 नगर निगमों का प्रदर्शन सूचकांक भी जारी की। मंत्रालय ने यह सूचकांक पहली बार जारी की है। जिसमें पटना नगर निगम की रैंकिंग 16वीं आयी है। नगर निगम का सूचकांक पांच कैंटगरी में किया गया है। नगर निगम के प्रदर्शन का आकलन पांच श्रेणियों में किया गया है।
क्या है नगर निगम प्रदर्शन सूचकांक
देशभर के नगर निकायों के कार्य प्रदर्शन का आकलन करने, खामियों को दूर करने एवं नगर पालिकाओं को बेहतर नियोजन एवं प्रबंधन के मकसद से केन्द्र सरकार द्वारा जनवरी 2020 में पहला नगर पालिका सूचकांक-2019 को जारी किया था। निगम द्वारा दी जा रही सेवाओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, जल, वाटर ट्रीटमेंट, ठोस कचरा प्रबंधन, साफ-सफाई, निबंधन, पर्मिट, आधारभूत संरचना के आधार पर मूल्यांकन हुआ है। वहीं, वित्तीय प्रबंधन में आय-व्यय प्रबंधन, टैक्स कवरेज, वित्तीय श्रोत, बजट, ऑडिट, क्रेडिट रेटिंग। योजना की तैयारी, टाउन प्लानिंग स्कीम, ग्रीन बिल्डिंग, सिंगल विंडो क्लीयरेंस, योजना का क्रियान्वयन आदि शामिल है।
टेक्नोलॉजी में निगम फिसड्डी
नगर निगम को तकनीकी के मामले में अभी काफी कुछ करना बाकी हैं। निगम अभी ई-गवर्नेंस के मामले में काफी पीछे हैं। अभी भी निगम का कार्य प्रणाली मैनुअली ही होता हैं। डिजिटल लिट्रेसी कार्यक्रम के मामले में भी निगम को अभी बहुम कुछ करने की जरूरत है। ई-टेंडर के जरिए कार्य जरूर होता है लेकिन इसकी गुणवत्ता पर कार्य करना बाकी है। वहीं, गवर्नेंस के मामले में भी पारदर्शिता, मानव संसाधन, कार्य कुशलता, पोर्टल, प्रदर्शन रिपोर्ट और आम जन की भागीदारी में अभी नगर निगम को कार्य करना है।
bhavtarini.com@gmail.com 
