तुलसी सिलावट ने आज कोरोना को लेकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

तुलसी सिलावट ने आज कोरोना को लेकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

इंदौर। कोरोना को लेकर इंदौर के ताजा हालातों पर जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने आज रेसीडेंसी कोठी में इंदौर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। बैठक में विशेष तौर पर श्रमिकों की आवाजाही  के संबंध में चर्चा की गई।  बैठक में सांसद  शंकर लालवानी, संभागायुक्त  आकाश त्रिपाठी, आईजी विवेक शर्मा ,कलेक्टर  मनीष सिंह ,डीआईजी  हरीनारायणाचारी मिश्रा, आयुक्त नगर निगम  प्रतिभा पाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोहन सक्सेना और डीन डॉक्टर ज्योति बिंदल भी उपस्थित थी। सिलावट ने कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर सर्वे करने, सैंपल लेने और संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्तियों को क्वॉरेंटाइन करने के निर्देश दिए। प्रभावित इलाकों के सैनिटाइजेशन के संबंध में भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।
 बाहर से मध्य प्रदेश वापस लौट रहे श्रमिकों पर नजर रखने । उनके स्वास्थ्य परीक्षण करने और उन्हें होम कोरनटाइन करने, उनके मूल जिलों तक उन्हें पहुंचाए जाने की व्यवस्थाओं को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया।