दूसरी काउंसिलिंग में भरी जाएंगी एमटेक की 14 सीटें

दूसरी काउंसिलिंग में भरी जाएंगी एमटेक की 14 सीटें

 पटना 
बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में पीजी (एमटेक) की सीटें खाली रह गयी हैं। खाली सीटों को भरने के लिए दूसरी काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। सेकेंड काउंसेलिंग के तहत 14 खाली सीटों को भरा जाएगा। काउंसिलिंग 17 मार्च को आयोजित होगी। बीसीईसीईबी ने रविवार को नोटिस जारी कर कहा कि काउंसिलिंग पहले दो मार्च को होनी थी, लेकिन अब 17 मार्च को होगी। काउंसिलिंग में शामिल होनेवाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है। मेरिट लिस्ट के अनुसार ही काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा। इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमआइटी मुजफ्फरपुर में पांच, बीसीई भागलपुर में सात तथा एनसीइ चंडी में दो सीटें खाली बची हैं।