नायरा ने आखिरकार ले ही लिया फैसला
'ये रिश्ता क्या कहलता' है में जबरदस्त मोड़ आता दिख रहा है। ऐसा लग रहा था कि नायरा और कार्तिक का जल्द मिलन होने वाला है। नायरा को जब दादी के दिल दौरे के बार में पता चला तो उसने कायरव के साथ उदयपुर लौटने का मन बना लिया था, लेकिन अब उसने अपनी योजना बदल दी है। वह कार्तिक के फिर से विवाह के बारे में जानने के बाद उसके साथ सामंजस्य स्थापित करने की स्थिति में नहीं है।
प्रोमो में नायरा लीजा से कहती दिख रही है कि जिस तरह कार्तिक किसी और से शादी कर अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहा है, वह भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहती है।
प्रोमो दिखता है कि नायरा कार्तिक संग अपनी एक तस्वीर निकालती है उसे एक बोतल में डालकर बंद कर देती है। नायरा यह तय करती है कि वह आगे इस बारे में कुछ नहीं सोचेगी। इस कार्तिक अपने मोबाइल में एक तस्वीर देखता है। देखना है यह किसकी तस्वीर है? इसी के बाद आगे की कहानी तय होगी।
bhavtarini.com@gmail.com 