नीलगाय के शिकार के संबंध में व्यापारी से आज होगी पूछताछ
भोपाल
पुराने भोपाल में एक व्यापारी के यहां पर नीलगाय के चमड़े और खुर मिलने के बाद अब पर वन विभाग उससे आज पूछताछ करेगा। वन विभाग के उड़न दस्ते के प्रभारी रेंजर वीके बिल्लौरे का कहना है कि इस घटना को हमने संज्ञान मे लिया है और इसके जरिए नीलगाय के शिकार के संबंध में भी जानकारी मिल सकती है। गौर तलब है कि गत दिवस बाबे अली मैदान के सामने रहने वाले सउद के घर से भारी मात्रा में वन्य प्राणियों की खाल मिली थी। पुलिस ने उसके घर की तलाश के दौरान आठ टुकड़ों में नीलगायों की खल और खुर बरामद किए थे। पुलिस ने यह मामला वन विभाग के हवाले कर दिया है।
बैरसियों के जंगलों में हिरण और मोर के शिकारियों के एक्टिव हो गए हैं। वन विभाग ने यहां पिछले साल भी इस मौसम में दो शिकारियों को पकड़ा था। बारिश के मौसम में मोर बाहर निकलते हैं जिनको शिकारी फंदे में फंसा कर मार डालते हैं। सउद से पूछताछ के जरिए वन विभाग इसके शिकारियों के कनेक्शन को भी तलाशेगा।
bhavtarini.com@gmail.com
