भारत ने इजारइल से 16,479 हल्की मशीन गन खरीदने का सौदा किया

भारत ने इजारइल से 16,479 हल्की मशीन गन खरीदने का सौदा किया

नयी दिल्ली
 रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि उसने इज़राइल वैपन्स इंडस्ट्रीज (आईडब्ल्यूआई) के साथ 16,479 हल्की मशीन गन खरीदने का सौदा किया है। भारत इज़राल से 880 करोड़ रुपये में यह बंदूकें खरीदेगा। एक बयान में बताया गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मंजूरी के साथ ही अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस अनुबंध के तहत आईडब्ल्यूआई भारतीय सशस्त्र बलों को नेगेव 7.62*51 एमएम एलएमजी मुहैया कराएगी। आईड‍ब्ल्यूआई इजराइल के रमत हशरन शहर में है।