महिलाओं की सहभागिता में दपूमरे ने निभाई अहम भूमिका
बिलासपुर
शहर की अन्य संस्थाओं, प्रतिष्ठानों तथा राज्य व केंद्र सरकार के कार्यालयों एवं उपक्रमों में महिला दिवस पर बड़े-बड़े आयोजन और महिलाओं का सम्मान किया जाना धीरे धीरे एक अनुकरणीय बात और आम परंपरा सा बनते जा रही है। सोमवार को बिलासपुर की अनेक संस्थाओं ने मातृशक्ति का सम्मान कर अपने आपको गौरवान्वित किया।
इन सबके बीच बिलासपुर जोन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बारे में एक जानकारी सभी को सुखद एहसास कराने का माद्दा रखती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकृत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय दपूमरे में 80,000 महिला कर्मचारी काम करती हैं। इतना ही नहीं इनके अलावा इस जोन में ऐसे पदों पर भी महिलाएं कमाल दिखा रही हैं, जिनमें सातों दिन और चौबीसों घंटे काम करना पड़ता है। मसलन, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में इस समय 40 महिला ड्राइवर 10 गार्ड, 13 स्टेशन मास्टर और 404 ट्रैक मेंटेनर तथा 103 आरपीएफ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यरत है। इन महिलाओं के लिए अलग-अलग स्टेशनों में पृथक रेस्ट हाउस रनिंग रूम आदि सुविधाएं भी उपलब्ध की गई हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
