मिशन अंत्योदय अन्तर्गत समन्वय समिति की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
सीहोर
कलेक्टर श्री तरुण कुमार पिथोड़े की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मिशन अंत्योदय अन्तर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
कलेक्टर श्री पिथोड़े ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, मतस्य, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्य मिशन अंत्योदय के अन्तर्गत कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को हर 15 दिन में पेयजल की गुणवत्ता नमूने के आधार पर जांच करने, खाद्य विभाग को उज्जवला योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग को स्वरोजरोजगार योजनाओं की जानकारी बेरोजगारों तक पहुंचाने एवं प्रशिक्षण के लिए, सामाजिक न्याय विभाग को पात्र व्यक्तियों की पेंशन सुनिश्चित करने आदि के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा सहित संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
bhavtarini.com@gmail.com

