मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा पत्रकार श्री चंदा बारगल के निधन पर शोक व्यक्त
भोपाल
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने वरिष्ठ पत्रकार श्री चंदा बारगल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री नाथ ने कहा है कि श्री चंदा बारगल एक जुझारू और समर्पित पत्रकार थे। उन्होंने अपनी लेखनी के जरिए एक अलग पहचान बनाई थी। उनका असामयिक निधन बेहद दु:खद है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
bhavtarini.com@gmail.com 