मॉडल क्लास का लोकार्पण करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री

मॉडल क्लास का लोकार्पण करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री

राजनांदगांव
शुक्रवार 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह  कन्हारपुरी शासकीय हाई स्कूल में मॉडल क्लास रूम तथा इसी गांव में शेड निर्माण के लिये भूमि पूजन करेगें। उल्लेखनीय है कि अपने कार्यकाल में डा् रमन सिंह ने नगर निगम राजनांदगांव को करोड़ों रुपए की राशि विकास कार्यों केलिये प्रदान की  थी।

महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा पूरे प्रदेश में विभिन्न विकास कार्य कराए गए और राजनांदगांव शहर विकास के लिए भी करोड़ों रुपए प्रदान किए। जिनसे राजनांदगांव शहर में चहुंमुखी विकास हुआ है। इसी कड़ी में नगर के 10 शासकीय शालाओं में मॉडल क्लास का निर्माण किया गया और नगर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के भवन निर्माण के लिए राशि प्रदान की गई। जिसका कार्य प्रारंभ किया जा रहा है और कन्हारपुरी हाई स्कूल में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित माडल क्लास का लोकार्पण एवं कन्हारपुरी में ही 8 लाख रुपए की लागत से आदिवासी सामुदायिक भवन, 5 लाख रुपए की लागत से यादव समाज सामुदायिक भवन तथा 15 लाख रुपए की लागत से गीता बुनकर समिति में शेड निर्माण किया जाना है। जिसका लोकार्पण व भूमिपूजन 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कन्हारपुरी कर्मा सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में अपरान्ह 4 बजे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह एवं सांसद संतोष पांडे द्वारा किया जाएगा।