यूजर चार्ज के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने घेरा निगम मुख्यालय

यूजर चार्ज के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने घेरा निगम मुख्यालय

रायपुर
नगर निगम के द्वारा सफाई के नाम पर आम लोगों से यूजर चार्ज की वूसली के खिलाफ आज भाजपा पार्षदों का गुस्सा फुट पड़ा और वे सभी निगम मुख्यालय पहुंचकर मेन गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए और यूजर चार्ज को वापस लेने की मांग करने लगे।

उल्लेखनीय हैं कि नगर निगम के द्वारा मोर रायपुर मोर जिम्मेदारी के तहत सड़कों, गल्ली-मोहल्लों में सफाई किया जा रहा था और अब सफाई के नाम पर ही आम लोगों से यूजर चार्ज वसूलने की कार्रवाई की जा रही हैं। इसी के खिलाफ आज भाजपा पार्षद एकत्र हुए और नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर मेन गेट के सामने ही यूजर चार्ज वसूली को बंद करने की मांग करने लगे क्योंकि महापौर एजाज ढेबर ने पिछले दिनों प्रतिमाह वसूले जाने वाले यूजर चार्ज को बंद करने का आदेश दिया था लेकिन इसके बाद नगर निगम के द्वारा यूजर चार्ज वसूला जा रहा हैं। पार्षदों का कहना था कि शहर में न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही कचरों का उठाव किया जा रहा है इसके बाद भी यूजर चार्ज वसूला जा रहा है।