राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू

राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू

रायपुर
छत्तीसगढ़ की नवनियुक्त राज्यपाल अनुसुइया उइके को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के लिए राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई है। प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रदेश में पिछले एक वर्ष से आनंदी बेन पटेल बतौर कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में कार्य कर रही थी। राजभवन के अनुसार यहां के वरिष्ठ अधिकारी अनुसुइया उइके निरंतर संपर्क में हैं। राजभवन का प्रोटोकाल तय है इसी हिसाब से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में अब तक प्रभारी राज्यपाल रहे आनंदीबने पटेल,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रीमंडल के सदस्य समेत गणमान्यजन शामिल रहेंगे।