राशिफल 10 सितंबर 2018
मेष:
आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मानसिक रूप से भी प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थी विद्याभ्यास में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आ सकता है।
वृषभ:
आज माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मध्याह्न के बाद आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सृजनात्मकता में आज वृद्धि होगी।
मिथुन:
कार्य सफलता मिलने से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्धी आपसे पराजित होंगे। परंतु मध्याह्न के बाद घर में अशांति का वातावरण ना बने, इसका ध्यान रखें। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।
कर्क:
परिजनों के साथ वातावरण तनावपूर्ण ना हो, इसका ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद आपका समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बहनों से आपको लाभ मिलेगा। मन की चिंता दूर होगी।
सिंह:
आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आप प्रत्येक कार्य दृढ निर्णयशक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखें। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिजनों का सहकार अच्छा मिलेगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक हो सकता है।
कन्या:
आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप किसी अविचारी कार्य न कर बैठें, इसके लिए सावधान रहें। चर्चा और विवाद से दूर रहें। मध्याह्न के बाद आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा।
तुला:
आज का दिन प्रवास-पर्यटन पर जाने का तथा मित्रों से लाभ मिलने का दिन है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अधिक संवेदनशील न रहने के लिए गणेशजी कहते हैं। उग्र चर्चा-विवाद से बचकर चलें।
वृश्चिक:
दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से आप प्रत्येक कार्य आज सरलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में भी आपकी बुद्धि-प्रतिभा को प्रशंसित किया जाएगा। प्रमोशन की संभावना बढ़ेगी। पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उन से लाभ भी होगा।
धनु:
आपका आज का दिन धार्मिक रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। मध्याह्न के बाद आपका दिन बहुत अच्छा और सफलताभरा रहेगा। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। प्रमोशन और ट्रांसफर हो सकता है।
मकर:
आज के दिन संभलकर चलने के लिए गणेशजी सूचना करते हैं। स्वास्थ्य के विषय में लापरवाह न रहें। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। एक-दो धार्मिक स्थान की भेंट आपके मन को शांति प्रदान करेगी।
कुंभ:
दांपत्य जीवन में छोटी सी बात पर परेशान ना हो जाएं, इसका ध्यान रखें। अदालती कार्यवाही से संभलकर चलें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े, इसकी सावधानी रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी आपको सलाह देते है।
मीन:
आपका मन आज चिंतामुक्त रहेगा। शंका-कुशंकाओं की छाया के कारण प्रफुल्लितता का अनुभव नहीं होगा। आपके कार्यो में विध्न उपस्थित होने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकार्यकरों का सहकार मिलेगा।
bhavtarini.com@gmail.com
