रुपए की कमजोर शुरुआत, 6 पैसे गिरकर 71.11 पर खुला
नई दिल्ली
डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। रुपया आज 5 पैसे की कमजोरी के साथ 71.11 के स्तर पर खुला है। कल भारतीय मुद्रा 10 पैसे की गिरावट के साथ 71.07 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई इसके अलावा घरेलू शेयर बाजार के प्रति निवेशकों की धारणा कमजोर होने तथा वैश्विक कच्चा तेल मूल्यों के बढऩे से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढऩे की स्थिति के बीच आरंभिक कारोबार में रुपया 30 पैसे की हानि दर्शाता 71.27 रुपये पर खुला और आगे कारोबार के दौरान 71.35 रुपये तक नीचे चला गया। हालांकि यह बाद में शुरुआती गिरावट से कुछ उबरा लेकिन फिर भी यह अंत में 10 पैसे की गिरावट दर्शाता प्रति डॉलर 71.07 पर बंद हुआ।
bhavtarini.com@gmail.com 