रेल रोकने पहुंचे माकपा कार्यकर्ता, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्वालियर
महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस और वाम दलों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान ग्वालियर स्टेशन पर माकपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। यह कार्यकर्ता अपना विरोध जताने और ट्रेन को रोकने की गरज से स्टेशन परिसर क्षेत्र में घुसे थे। लेकिन वहां पहले से ही पुलिस और आरपीएफ के साथ ही जिला पुलिस बल का हमला तैनात था।
हल्के बलप्रयोग के बाद माकपा कार्यकर्ताओं को विरोध से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।इस प्रदर्शन मे महिला कार्यकर्ताएं भी बड़ी संख्या में शामिल थी ।माकपा कार्यकर्ता स्टेशन क्षेत्र में घुसकर अप ट्रैक पर आने वाली किसी ट्रेन का को रोकने की कोशिश में थे। भनक लगते ही पुलिस वहां पहुंच गई और हल्के विरोध के बाद सभी कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया गया।
bhavtarini.com@gmail.com
