दहेज के लिए प्रताड़ित की जा रही महिला ने की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर के शाहपुर शहर में 35 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार पीड़िता का पति उसे दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहा था।
थाना प्रभारी कुशपाल सिंह ने बताया कि फहमीदा बेगम ने रविवार अपने पति जावेद के साथ फोन पर बहस होने के बाद यह कदम उठाया। पुलिस ने जावेद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
मृतका के भाई की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार जावेद लगातार बेगम पर ओर दहेज के लिए दबाव बना रहा था। जावेद अपने काम के सिलसिले में ओडिशा में रहता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और मामले में आगे की जांच जारी है।
 
                         bhavtarini.com@gmail.com
                                    bhavtarini.com@gmail.com                                 
            
            

 
            
             
            
             
            
                                        
                                     
            
             
            
             
            
            