'लाल कप्तान' से सैफ अली खान के बाद सामने आया सोनाक्षी सिन्हा और दीपक डोबरियाल का लुक
नई दिल्ली
नवदीप सिंह के डायरेक्शन में बनी सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान (Lal Kaptaan) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर सामने आया है। ट्रेलर के बाद आज फिल्म में लीड रोल अदा कर रही सोनाक्षी सिंहा और एक्टर दीपक डोबरियाल का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। फोटो में सोनाक्षी प्रिसेस लुक में दिख रही हैं लेकिन उनका चेहरा आधा ढका हुआ। वहीं अभिनेता दीपक डोबरियाल दो कुत्तों के साथ नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ये पोस्टर खूब वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि डायरेक्टर नवदीप सिंह ने हाल ही में सोनाक्षी को लेकर एक बयान में कहा, ‘‘ यह एक अतिथि भूमिका है लेकिन महत्वपूर्ण है। मैं कोई ऐसा व्यक्ति चाहता था, जो एक छाप छोड़े, जिसमें स्टार वाली बात हो और आकर्षण हो। सोनाक्षी इसके लिए एकदम सही थी। मैं उनके किरदार को एक रहस्य के तौर पर ही छोडूंगा। मैं बस यह कहना चाहूंगा कि वह फिल्म का सबसे आकर्षक हिस्सा हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 