विषाक्त प्रसाद खाने से 33 लोग बीमार, इलाज में जुटी डॉक्टरों की टीम

नालंदा
बिहार के नालन्दा जिले में प्रसाद खाने से 33 लोग बीमार पड़ गए हैं. घटना जिले के बिंद बाजार की है. सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल बिंद में भर्ती कराया गया है. घटना के बारे में बताया जाता है कि बिंद बेल्दरिया बाजार निवासी महेन्द्र जमादार के घर बीती रात सत्यनारायण भगवान की पूजा थी.

लोगों ने पूजा का प्रसाद खाया था, जिसके बाद सभी एक-एक करके बीमार पड़ने लगे. फिलहाल आठ लोगों को छोड़कर सभी बीमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है.

बीमार हुए लोगों में कमला देवी (40), गुड़िया कुमारी (15), सूरज कुमार (18), उमा देवी (60), मारो कुमारी (8), गुड़िया देवी (40), सुधीर जमादार (25), पुटुसा देवी (40), प्रीति कुमारी (14), राहुल कुमार (15), बेचन जमादार (17), अंजु कुमारी (22), राजमुनी देवी (30), रामेश्वरी देवी (40), अंजली कुमारी (10), चानो कुमारी (20), मजनी कुमारी (20), त्रिशूल कुमारी,कारी कूमारी (17), जगनी कुमारी (8), दौलत कुमारी (10); अबीला देवी (25),सोमरी देवी (55), जयंती देवी (27),मिनका कुमारी (14), राजेश कुमार (19),मनोज जमादार (27), सोनु कुमारी (14),पूजा कुमारी (18), पार्वती देवी (21),आशा देवी (23) ममता कुमारी (10)पुनीया देवी (55) शामिल हैं.