वीडियो कांफ्रेंसिंग कर पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा मेंबरशिप के लिए सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल करें
भोपाल
भाजपा के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए राज्यों के पदाधिकारी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें। इसके लिए सोशल मीडिया और आईटी सेल की भागीदारी कम नहीं है। ये पार्टी की सदस्यता बढ़ाने में मदद करेंगे। सोशल मीडिया के प्रचार प्रसार से लोगों को यह पता चलेगा कि पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है और वे खुद पार्टी से जुड़ने के लिए आगे आ सकते हैं। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी संबोधित किया।
श्री @ChouhanShivraj ने आज भोपाल में @BJP4MP, प्रदेश कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के सदस्यता अभियान प्रभारियों, सह-प्रभारियों के साथ प्रदेश आईटी सेल प्रभारियों को संबोधित कर सदस्यता अभियान से संबंधित विषयों व सोशल मीडिया की भूमिका पर अपने विचार रखे। pic.twitter.com/jIHPtr4wRE
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) June 19, 2019
पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के सदस्यता अभियान प्रभारी व सह प्रभारियों के साथ आईटी सेल प्रभारियों के साथ बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म का भरपूर उपयोग करने की बात अभियान प्रभारियों से कही। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय भी जुड़े रहे और उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली से सदस्यता अभियान में सोशल मीडिया की भूमिका विषय पर प्रजेंटेशन भी दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सभी से सुझाव और दिक्कतों पर भी चर्चा हुई। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने सभी को अभियान के बारे में संबोधित किया।
bhavtarini.com@gmail.com 