शासकीय पीजी कॉलेज की वेबसाइट हैक, 26 छात्रों के किए एडमिशन
धार
धार के शासकीय पीजी कॉलेज की वेबसाइट हैक होने का मामला सामने आया है. अज्ञात हैकर्स ने कॉलेज की वेबसाइट हैक कर व्यापाम की तर्ज पर 26 छात्र-छात्राओं का कॉलेज में एडमिशन कर दिया. पूरा मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया.
दरअसल, यह पूरा मामला उस समय सामने आया जब प्रवेश की अंतिम तारीख की शाम अचानक पीजी कॉलेज की ऑनलाइन सीटे फुल हो गई, जबकि प्रवेश समिति के अनुसार अभी कॉलेज में सीटे बची हुई है. इसके बाद प्रवेश समिति ने कॉलेज प्रशासन को पूरे मामले से अवगत करवाया और मामले की कॉलेज स्तर पर जांच की गई.
मामले में सामने आया कि कॉलेज की वेबसाइट किसी अज्ञात हैकर द्वारा हैक कर फर्जी तरीके से 26 छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन एडमिशन कर दिए गए हैं. उधर जैसे ही इस बात का उन छात्रा को पता चला, जिनका प्रवेश नहीं हो पाया तो उन्होंने इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की और पूरे मामले की जांच की मांग की.
मामले में पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि जिन 26 छात्र-छात्राओं का फर्जी तरीके से प्रवेश हुआ है, उसे निरस्त किया जाए. मामले में कॉलेज प्रशासन ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पूरा मामला साइबर सेल को सौंप दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, मामले में लिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
bhavtarini.com@gmail.com 