शिक्षक के घर से वन्य प्राणी की खाल बरामद
दंतेवाड़ा
मुखबीर से मिली सूचना वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक के घर में दबिश देकर वहां से तेंदुए की खाल बरामद की वनविभाग ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ वन्य प्राणी अधीनियमकी धारा के तहत कार्रवाई कर रही है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार वन विभाग के एसडीओ अशोक सोनवानी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पातररास रहने वाले शिक्षक संतोष जायसवाल ने अपने घर पर तेंदुए की खाल को छिपा कर रखा हुआ है, जिसे वह जल्द बेचने की तैयारी में है। इस सूचना के अधाार पर वन विभाग की टीम ने संतोष के घर में दबिश दी। और घर की जांच करने पर वहां से एक तेंदुए की खाल बरामद की। आरोपी शिक्षक संतोष जायसवाल दंतेवाड़ा के भोगाम में प्राथमिक विद्यालय में वर्ग 3 का शिक्षक है। बताया जाता है कि शिक्षक संतोष ने तेंदुए की इस खाल को सालभर पहले 25 हजार में तस्करी की नीयत से खरीदा था। पर उसे बेचने के लिए उसे ग्राहक नही मिल रहे था। वन विभाग दंतेवाड़ा के एसडीओ अशोक सोनवानी ने बताया कि आरोपी तेंदुआ की खाल को ही सोने का बिस्तर बनाया था। अंधविश्वास से वशीभूत शिक्षक का मानना था कि इस तरह सोने से मनोकामना पूरी होती है। मनोकामना पूर्ण होते ही वह खाल को बेच देना चाहता था। जिससे शिक्षक ने इस खाल को खरीदा था, उसे भी पकडऩे की तैयारी में वन विभाग ने पतासाजी शुरू कर दी है।
bhavtarini.com@gmail.com 