श्री लखमा ने 101 नवदम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद

श्री लखमा ने 101 नवदम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद

जगदलपुर
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शनिवार 2 मार्च को लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड के धुरागांव में शनिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। यहां उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने नवदम्पितयों को आर्शीवाद दिया। 

चित्रकोट विधायक श्री दीपक बैज, बीजापुर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम मंडावी, जगदलपुर विधायक श्री रेखचंद जैन, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा की अध्यक्ष श्रीमती मालती बैज, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बालो बघेल, जिला वनोपज सहकारी यूनियन की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया मुचाकी, जनपद उपाध्यक्ष श्री ललित पाण्डे, जनपद सदस्य श्रीमती फूलो कश्यप, सरपंच श्री पतीलाल, जिला वनोपज सहकारी यूनियन के राज्य प्रतिनिधि श्री कपूर बिसाई, मुख्य वन संरक्षक श्री बीपी नोन्हारे, जगदलपुर वन मंडल के वन मंडलाधिकारी श्री एस जगदीशन, सुकमा वन मंडल के वनमंडलाधिकारी श्री केआर बढ़ई, बीजापुर वन मंडल के वन मंडलाधिकारी श्री गुरुनाथन, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद प्रकाश किसपोट्टा, जिला महिला बाल विकास अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर सहित बड़ी संख्या मंे उपस्थित ग्रामीणों ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।