सड़क सुरक्षा सजगता अभियान का हुआ समापन

बड़वानी
जिले में भी 04 सितम्बर से 11 सितम्बर तक सड़क सुरक्षा सजगता अभियान का संचालन किया गया। मंगलवार को इस अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बताया गया कि अभियान के दौरान हैलमेट रैली, स्कूल के विद्यार्थियो, कालेज के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देने हेतु शिविर भी लगाये गये। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री लक्ष्मण चौहान, सीएमओ श्री कुशलसिंह डुडवे, सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रकाश यादव, बस एसोसिएशन अध्यक्ष श्री संजय पुरोहित, आटो चालकगण, बस चालक, परिचालक, नगर के गणमान्य नागरिक एवं यातायात प्रभारी श्री राजेश चौहान, सहायक उपनिरीक्षक श्री सदाशिव कुमरावत सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।