सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को तोहफे में भेजा आईना, ट्वीट में लिखी ये बातें
रायपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर एक बार निशाना साधा है. सीएम बघेल ने इस बार पीएम मोदी को तोहफे में एक आईना तोहफे में भेजा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ट्वीट के जरिए आईना भेजने की बात कही है. इसके साथ ही सीएम बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक खत भी लिखा है. खत में सीएम बघेल ने पीएम मोदी से अपने असली चेहरे को पहचानने की बात कही है. शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केरोसिन आवंटन और उज्ज्वला योजना को लेकर भी केंद्र को एक लिखा पत्र था.
.@narendramodi जी!
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 1, 2019
मैं आपको यह आईना तोहफा स्वरूप भेज रहा हूं। इस आईने को आप लोक कल्याण मार्ग के अपने आवास में किसी ऐसी जगह लगाएं, जहां से आप सबसे अधिक बार गुजरते हों। ताकि इस आईने में अपनी शक्ल बार बार देख आप अपनी असली चेहरे को पहचानने की कोशिश कर सकें।#ModiVsModi pic.twitter.com/3TJHUxwknG
बता दें, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पत्र में लिखा है कि मैं आपको आईना तोहफा स्वरूप भेज रहा हूं. इस आईने को आप लोक कल्याण मार्ग के अपने आवास में किसी ऐसी जगह लगाएं, जहां से आप सबसे अधिक बार गुजरते हों, ताकि इस आईने में अपनी शक्ल बार बार देख आप अपनी असली चेहरे को पहचानने की कोशिश कर सकें.हो सकता है कि आप इस आईने का इस्तेमाल ही ना करें. पीएम निवास के किसी कूड़ेदान में फेंक दें, लेकिन आईना देखने से आप फिर भी नहीं बच पाएंगे. इस देश की 125 करोड़ की आबादी इस चुनाव में आपको आईना दिखाने वाली है.तैयार हैं ना मोदी जी?
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ट्वीट के जरिए भी पीएम नरेंद्र मोदी को आईना भेजने की बात कही है. अपने ट्वीट में सीएम बघेल ने पीएम मोदी को अपने असली चेहरे को पहचानने की कोशिश करने की बात कही है.
bhavtarini.com@gmail.com 