सीएम शिवराज के गृह क्षेत्र में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

सीएम शिवराज के गृह क्षेत्र में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भोपाल
बुदनी क्षेत्र के सैकड़ों अल्पसंख्यक, कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम शिवराज के प्रति आस्था जताते हुए भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अमित सिंह चौहान, भाजयुमो उपाध्यक्ष अजय सिंह ठाकूर बबलू भैया पिछले कई माह से बुदनी में लगातार मतदाताओं के बीच कार्य कर रहे थे। जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया है।

कांग्रेस ने अरूण यादव को सीएम शविराज के खिलाफ बुदनी क्षेत्र से उतारा है। लेकिन इस तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पार्टी से नाता तोड़ लेना यादव के प्रचार को बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस लगातार दावा कर रही है कि यादव को यहां से लगातार समर्थन मिल रहा है। स्थानीय लोगों में सीएम के कामकाज को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है। अब देखना होगा चुनाव में किसका दांव लगेगा। इस दंगल में पलड़ला तो शिवराज का हावी है लेकिन कांग्रेस भी इस बार टक्कर देती नजर आ रही है। गौरतलब है कि प्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना हैं। उससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ताबड़ तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं।