सुनील शेट्टी का डांस विडियो हुआ वायरल

बॉलिवुड के बेहतरीन ऐक्‍टर सुनील शेट्टी हाल ही में सुपर डांसर चैप्‍टर 3 के सेट पर पहुंचे। जहां सभी ने उनसे डांस करने की रिक्‍वेस्‍ट की। इस सुनील ने सभी को मना कर दिया। लेकिन बाद में शो की जज गीता के साथ डांस फ्लोर शेयर करते हुए नजर आए। सुनील के डांसिंग मूव्‍स कमाल के थे। वह अपने फेवरिट सॉन्‍ग पर डांस कर रहे थे। उनका यह डांस विडियो सोशल साइट्स पर काफी वायरल हो रहा है।

सुनील शेट्टी पहले तो डांस करने से मना करते रहे लेकिन सभी के काफी कहने पर वह डांस करने को राजी हुए और कोरियोग्रफर गीता ने उन्‍हें कोरियोग्राफ किया। दोनों ने 'झांझरिया' पर डांस किया।

सुनील के डांसिंग मूव्‍स सभी को बेहद पसंद आए। जब वह डांस कर रहे थे शिल्‍पा शेट्टी और अनुराग बसु उनको चीयर करते हुए नजर आ रहे थे। वहीं अनुराग ने सुनील शेट्टी के डांस पर प्‍यारा सा कॉमेंट भी किया। उन्‍होंने कहा कि वह तो बेवजह ही हिचक रहे थे बल्कि कितना शानदार डांस किया।


शो में सुनील ने सभी बच्‍चों के साथ काफी मस्‍ती की। गेम्‍स भी खेलते नजर आए। साथ ही बच्‍चों की हौंसलाफजाई भी की।