खेल प्रबंधक के 10 एवं सहायक खेल प्रबंधक के 40 नवीन पदों का होगा सृजन, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

खेल प्रबंधक के 10 एवं सहायक खेल प्रबंधक के 40 नवीन पदों का होगा सृजन, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने युवा मामले एवं खेल विभाग में 50 नवीन पद सृजित करने की स्वीकृति दी है। संभाग स्तर पर खेल प्रबंधक एवं जिला स्तर पर सहायक खेल प्रबंधक के पदों का सृजन किया जाएगा। 

श्री गहलोत द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुसार संभाग स्तर पर खेल प्रबंधक (एल-14) के 10 पद सृजित होंगे। इनमें 5 पद सीधी भर्ती एवं 5 पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे। इसी प्रकार, जिला स्तर पर सहायक खेल प्रबंधक (एल-12) के 40 पद सृजित होंगे, जो 100 प्रतिशत सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्यता एवं अनुभव का भी निर्धारण किया गया है। 

इन पदों के सृजन से विभाग की योजनाओं का क्रियान्वयन, बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन, अनुदान वितरण, खेल अकादमियों का संचालन, राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन तथा खेल संघों से सम्बन्धित कार्यों आदि का संचालन बेहतर तरीके से हो पाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस सम्बन्ध में घोषणा की गई थी। 

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट