11 KV बिजली लाइन की चपेट में आने से बच्चे की मौत

11 KV बिजली लाइन की चपेट में आने से बच्चे की मौत

बुरहानपुर
 बुरहानपुर (burhanpur) में पतंग (kite) के शौक ने एक बच्चे की जान ले ली. कटी पतंग उठाने गया बच्चा घर के ऊपर से गुजर रही 11 KV लाइन की चपेट में आ गया. करंट लगने से बच्चे की मौत हो गयी. उसकी उम्र 10 साल थी.

ये दुखद हादसा बुरहानपुर के जैनाबाद गांव में घटना. ये शिकारपुरा थाना क्षेत्र में आता है. यहां सुबह गांव के बच्चे पतंग उड़ा रहे थे. उसी दौरान एक पतंग कटकर गिर रही थी. 10 साल का वहीद नाम का बच्चा छत पर गिरी पतंग उठाने गया था. घर के ऊपर से 11 केवी बिजली की लाइन गुजर रही थी. पतंग उठाने के दौरान वो बिजली की लाइन की चपेट में आ गया. वहीद बुरी तरह से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

शोक में डूबा गांव
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया. बच्चे की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है.