12 साल पहले 'खुद से डरने' लगे थे सलमान खान, तब पिता सलीम ने दी थी ये सलाह

12 साल पहले 'खुद से डरने' लगे थे सलमान खान, तब पिता सलीम ने दी थी ये सलाह

 नई दिल्ली
टीवी पर बिग बॉस सीजन 14 की शुरुआत होने जा रही है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद इसके लिए ऑडिशन्स भी शुरू हो जाएंगे। एक बार फिर कमान सलमान के हाथ में होगी। और हो भी क्यों न आज फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी वह सबसे बड़े सितारे हैं। पर, आज से 12 साल पहले अचानक ऐसा भी समय आया था जब सलमान खान खुद से डरने लगे थे। हालांकि तब उनके पिता सलीम खान ने उन्हें एक सलाह दी और कहा जाता है कि उसी सलाह ने सलमान की जिंदगी बदल दी।
 
यह कहानी है टीवी शो '10 के दम' की शुरुआत की। यह शो 2008 में टीवी पर आया था। पर, पहली बार जब टीवी का यह बड़ा शो सलमान को ऑफर हुआ तो वह डर गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह इसे कर पाएंगे कि नहीं। टीवी के लिए यह बड़ा मौका था लेकिन डेब्यू से पहले सलमान का डर उससे कहीं बड़ा था। इसके बाद उनके पिता ने जो सलाह दी, सलमान उसी रास्ते पर चल दिए।
 
सलमान ने तब मीडिया से कहा था, मैं बहुत डरा हुआ था। मुझे नहीं लग रहा था कि लोग मुझे किस तरह से लेंगे। इसके पीछे एक वजह यह भी थी कि उस वक्त मेरे प्रति निगेटिविटी थी लोगों के मन में। और मुझे ये तो पता ही था कि टीवी बहुत पावरफुल मीडियम है। हालांकि कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल भी करते हैं।