24 घंटे से जारी बारिश , बारना डैम के आठ गेट खोले गए

रायसेन
रायसेन में गुरुवार रात से हो रही तेज बारिश के बाद नदी-नाले उफना गए हैं। शुक्रवार सुबह 6 बजे बारना डैम के 8 गेट खोल दिए गए। डैम से छोड़े जा रहे पानी की वजह से बरेली में बारना पुल पर 20 फीट पानी आ गया है। इससे नेशनल हाइवे-12 जयपुर-जबलपुर बंद हो गया।
भोपाल मार्ग भी बंद
बेगमगंज-गैरतगंज क्षेत्र में कहूला पुल पर पानी आ जाने भोपाल मार्ग बंद हो गया। जिले में 24 घंटे में 122 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बरेली में निचली बस्ती से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।