435 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स

435 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स

मुंबई
शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 435 अंक लुढ़क कर 51,000 अंक के नीचे बंद हुआ। आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में गिरावट के साथ शेयर बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 434.93 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,889.76 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 137.20 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,981.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में ओएनजीसी रही। इसमें करीब 5 प्रतिशत की गिरावट आयी। जिन अन्य शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो और मारुति शामिल हैं। दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक, एचयूएल, डा. रेड्डीज, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी रही। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि चौतरफा मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही। बैंक और वाहन सूचकाकों में 2 से 3 प्रतिशत जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 5 प्रतिशत से अधिक का सुधार हुआ। पिछले पांच कारोबारी सत्रों से इनमें तेजी थी। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले तीन दिनों से बिकवाली साफ तौर पर दिख रहा है।