71 में से 12 कर्मचारियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जिला पंचायत भवन सील

71 में से 12 कर्मचारियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जिला पंचायत भवन सील

दुर्ग
दुर्ग जिला पंचायत भवन में कार्यरत एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 71 कर्मचारियों की जांच की गई जिनकी रिपोर्ट आज आई जिसमें 12 कर्मचारियो में कोरोना के लक्षण पाए गए। जिला पंचायत भवन को आगामी 3 दिनों तक बंद करने का निर्णय लिया गया।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि विगत दिनों जिला पंचायत भवन में कार्यरत एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद करीब 71 कर्मचारियों की जांच की गई थी। जिसकी रिपोर्ट आज प्राप्त हुई है। जिसमें से 12 कर्मचारियों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। इसके बाद निर्णय लिया गया है कि आगामी 3 दिनों तक जिला पंचायत भवन को सील कर बंद कर दिया जाएगा। आलोक ने कहा कि पूरे पंचायत भवन को सैनिटाइज करने के लिए नगर निगम प्रशासन दुर्ग से कहां गया है। ताकि वायरस के संक्रमण को समाप्त किया जाए।