एटीएस ने कच्छ में आईएसआई एजेंट को किया गिरफ्तार
कच्छ, गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने कच्छ में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में विशाल बडिया नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया गया है। विशाल हनीट्रैप में फंसने के बाद कच्छ भारतीय सुरक्षा बल (बीएसएफ) की खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था। अदिति नाम की युवती के संपर्क में था सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विशाल बीएसएफ के किसी विभाग में कार्यरत है। हालांकि, अभी इसकी पूरी डिटेल सामने आना बाकी है। विशाल के मोबाइल से मिली जानकारी के मुताबिक वह अदिति के नाम से बने एक फेक प्रोफाइल के संपर्क में था। दोनों की लगातार बातचीत हो रही थी।
bhavtarini.com@gmail.com 
