लगाएं सरसों का तेल और हींग, कई समस्याओं में है रामबाण, जानिए कैसे करें प्रयोग 

लगाएं सरसों का तेल और हींग, कई समस्याओं में है रामबाण, जानिए कैसे करें प्रयोग 

भोपाल। सरसों का तेल बहुत गुणकारी है, ये तो आदिकाल से सभी जानते हैं। सरसों के तेल में हींग मिलाकर यदि लगाया जाए तो इससे आपको कई फायदे होते हैं। सरसों के तेल में विटामिन ई, प्रोटीन, मिनरल्स, ओमेगा-3 6 फैटी एसिड होते हैं। वहीं, हींग में एंटी-इंफ़्लेमेटरी, एंटी-वायरस, और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यदि इन दोनों को मिलाकर शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगाने से कई एक नहीं कई फायदे होंगे। 

पाचन तंत्र को मजबूत करता है हींग और सरसों तेल का मिश्रण

बता दें कि हींग और सरसों तेल के मिश्रण को पेट में आप इसको लगाते हैं तो फिर ये आपके पाचन तंत्र को मजबूत रखेगा। यह ब्लोटिंग, कब्ज, अपच और परेशानी को कम कर सकता है। इसे कुछ देर पेट पर लगाकर रखना है और आपको पफायदा मिलेगा।

नाभि पर लगाने से शरीर डिटॉक्सिफाई होगा

सरसों के तेल में हींग मिलाकर लगाने से शरीर डिटॉक्सिफाई हो जाता है। रात में इसे नाभिी पर लगाकर सो जाएं, काफी फायदा मिलेगा।

बालों की कई समस्याओं का निदान है ये मिश्रण

इस मिश्रण को बाल में लगाने से बालों में चमक और मजबूती दोनों ही बनी रहेगी। यह बालों में रूसी, खुजली और स्कैल्प संक्रमण को कम कर सकता है। आप सप्ताह में 1 बार अप्लाई कर सकती हैं। 

चेहरे को माश्चुराइज करने का बेहतर उपाय

चुटकीभर हींग मिलाकर सरसों के तेल को चेहरे पर लगाने से यह आपके चेहरे को मॉइश्चराइज करेगा। इन दोनों का मिश्रण चमडी से संबंधित कई समास्याओं का समाधान चुटकी में कर देता है। यही नहीं यह मिश्रण चेहरे पर ग्लो भी बनाए रखेगा। 

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट