109 नगरीय निकायों में सड़क विकास कार्याें के लिए 712 करोड़ रुपए की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

जयपुर।  मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 109 नगरीय निकायों में सड़क विकास के 1980 कार्यों के लिए 712 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से इन निकायों में मुख्य सड़कों के मेजर रिपेयर के कार्य हो सकेंगे। श्री गहलोत की बजट घोषणा के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में 50 किमी, नगर परिषद क्षेत्र में 35 किमी तथा नगर पालिका क्षेत्र में 20 किमी सड़कों के कार्य करवाए जाने प्रस्तावित हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 96 नगरीय निकायों के 1375 कार्यों के लिए 489 करोड़ रूपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दृष्टि से विभिन्न सड़क विकास कार्यों की घोषणा की थी। इसी क्रम में विकास कार्यों हेतु यह प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट