विधानसभा अध्यक्ष का कोलकाता दौरा,  कोलकाता के आध्यात्मिक स्थलों पर की पूजा-अर्चना

विधानसभा अध्यक्ष का कोलकाता दौरा,  कोलकाता के आध्यात्मिक स्थलों पर की पूजा-अर्चना

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दो दिवसीय कोलकाता यात्रा के दौरान गुरुवार को वहां के विभिन्न आध्यात्मिक स्थलों पर पहुँच कर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। देवनानी ने कोलकाता के काली घाट स्थित शक्ति पीठ मंदिर में माँ काली के दर्शन किये और वे हुगली नदी के पश्चिमी तट पर स्थित बेलुड मठ गये। आध्यात्मिक स्थलों पर देवनानी ने पूजा-अर्चना व आरती कर सर्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। देवनानी ने बताया कि काली घाट शक्ति पीठ देश की प्रमुख 51 शक्ति पीठों में से एक है। उन्होंने बताया कि बेलुड मठ रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय है। यह मठ साम्प्रदायिक एकता का प्रतीक है। यहां रामकृष्ण परमहंस, माँ शारदा और स्वामी विवेकानन्द की शिक्षाओं पर शोध, अनुसंधान और प्रचार-प्रसार किया जाता है। मठ का पवित्र वातावरण मन को सुकून और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला पवित्र स्थल है।

विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात-

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधान सभा के अध्यक्ष वीमन बनर्जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई। बनर्जी से देवनानी की राजस्थान विधानसभा में किये गये नवाचारों, राजस्थान विधानसभा की संसदीय परम्पराओं और पश्चिम बंगाल विधानसभा की परम्पराओं के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। देवनानी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्षभ के साथ वहां की विधानसभा के सदन का अवलोकन किया। 

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात-

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात हुई। अधिकारी ने देवनानी का शॉल ओढाकर और माँ दुर्गा की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया। देवनानी और अधिकारी की पश्चिम बंगाल से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
 
देवनानी की इस यात्रा में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण से मुलाकात हुई और उनकी दोनों प्रदेशों के संबंध में विभिन्न  बिन्दु‍ओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। देवनानी से पश्चिम बंगाल में रह रहे राजस्थान के प्रवासियों के विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात हुई।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार