भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

हिसार। हरियाणा में हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने रविवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक वजहों से मैं भाजपा छोड़ रहा हूं। इस्तीफे के बाद बृजेंद्र सिंह अपने पिता और भाजपा नेता चौधरी बिरेंद्र सिंह के साथ दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। चर्चा है कि हरियाणा में भाजपा की पहली लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं। इसमें बृजेंद्र सिंह की टिकट कटने या फिर उनकी इच्छा के मुताबिक सीट न मिलने की संभावना है। इसके कारण बृजेंद्र ने भाजपा छोडऩे का फैसला लिया है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट