कांग्रेस के वचन के आगे बीजेपी को झूठी घोषणाएं नहीं मिल पा रही: कांग्रेस 

कांग्रेस के वचन के आगे बीजेपी को झूठी घोषणाएं नहीं मिल पा रही: कांग्रेस 

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। जिसमें कई बड़े वादे किए गए है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अब तक अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। इसे लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है।
कांग्रेस मीडिया विभाग उपाध्यक्ष अब्बास हाफिज ने कहा कि घोषणा पत्र जारी करने में बीजेपी के पसीने छूट रहे है। कांग्रेस के वचन के आगे बीजेपी को झूठी घोषणाएं नहीं मिल पा रही है। भाजपा कभी अपने वचनों पर अडिग नहीं रही। कांग्रेस के पास सारे सबूत है, 90 प्रतिशत घोषणाएं अधूरी है। भाजपा की 25 हजार घोषणाएं, चांद तारे जमीन पर लाने जैसी बीजेपी के वादे रहे। कांग्रेस के वचन को देखकर भारतीय जनता पार्टी की हवा टाइट है।
बीजेपी का पलटवार
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने इस पर पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस के वचन पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया है। पंकज ने कहा कि घोषणा पत्र के लिए आकांक्षा पेटियों के जरिए जनता की राय ली है। बड़ी संख्या में जनता के सुझाव मिले है। जयंत मलैया इस समिति के अध्यक्ष है, जल्द ही सबके सामने घोषणा पत्र होगा। बीजेपी का घोषणा पत्र मध्य प्रदेश के स्वर्णिम विकास की इबारत लिखेगा। भाजपा के विकास को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। बीजेपी ने बीमारू राज्य से विकसित प्रदेश बनाया, कांग्रेस को इसी बात का दर्द है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट